होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम सम्मानित

मिर्जापुर। उद्यान विभाग में उत्कृष्ट कार्यों एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला उद्यान अधिकारी मिर्जापुर एवं सोनभद्र मेवा राम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया

7:18 PM, Aug 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम सम्मानित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मिर्जापुर एवं सोनभद्र में उद्यान विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों को लाभ पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदानमिर्जापुर। उद्यान विभाग में उत्कृष्ट कार्यों एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला उद्यान अधिकारी मिर्जापुर एवं सोनभद्र मेवा राम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह एवं अपर मुख्य सचिव, उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बी.एल. मीणा ने मेवा राम को जनपद मिर्जापुर एवं सोनभद्र में उद्यान विभाग के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उद्यान विभाग की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कराने तथा पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। किसानों को उद्यान आधारित योजनाओं से जोड़ने, योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रियता और विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।सम्मान मिलने पर जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम ने विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों तक शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना और उद्यान क्षेत्र को बढ़ावा देना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही।मेवा राम को मिले इस सम्मान से विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों में भी उत्साह का माहौल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions