होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को लेकर जिला एकीकरण समिति की बैठक 27 जून को

राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को लेकर जिला एकीकरण समिति की बैठक 27 जून को

5:28 PM, Jun 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को लेकर जिला एकीकरण समिति की बैठक 27 जून को
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी बैठक
,

साम्प्रदायिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने पर होगी चर्चा

सोनभद्र, 25 जून। जनपद में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला एकीकरण समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक 27 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक अपराह्न 2:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी, जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगे।जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की इस पहली बैठक में राष्ट्रीय एकता, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक सद्भाव एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को जनमानस में और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन

बैठक के दौरान जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, विभिन्न समुदायों के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे को बढ़ावा देने तथा शांतिपूर्ण वातावरण कायम रखने के लिए आवश्यक सुझावों और कार्ययोजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकीकरण को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं प्रयासों की समीक्षा भी की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं संबंधित पक्षों से सुझाव प्राप्त कर जनपद में सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित करने की दिशा में रणनीति तैयार की जाएगी।जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव प्रस्तुत करने की अपेक्षा की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions