होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार चुर्क का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार चुर्क का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

8:10 PM, Jun 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार चुर्क का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। मा० जिला जज राम सुलिन सिंह, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को जिला कारागार चुर्क (घुर्मा) का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

अधिकारियों ने कारागार परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मा० जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल आपूर्ति, स्नानागार, शौचालय तथा परिसर की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए जाने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने कारागार की पाकशाला का भी निरीक्षण किया और बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा खाद्य सामग्री की उपलब्धता की जांच की। इस दौरान भोजन तैयार करने एवं वितरण व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा स्वास्थ्य, उपचार, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मा० जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों के अधिकारों एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कारागार में अनुशासन, सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions