होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जनपद स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा-2026 संपन्न, 85 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सोनभद्र में जनपद स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा-2026 का सफल आयोजन एवं समापन हुआ। जनपद के सभी 10 विकासखंडों से कक्षा 3, 5, 6 एवं 8 के कुल 85 मेधावी विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें कक्षा 3 के 20, कक्षा 5 के 23, कक्षा 6 के 21 और कक्षा 8 के 21 विद्यार्थी शामिल रहे।

8:36 PM, Sep 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जनपद स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा-2026 संपन्न, 85 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


कक्षा 3 में नियति मौर्या, कक्षा 5 में आयुष कुमार, कक्षा 6 में गरिमा सिंह व भागीरथी संयुक्त प्रथम; कक्षा 8 में शौर्य ने मारी बाजीसोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सोनभद्र में जनपद स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा-2026 का सफल आयोजन एवं समापन हुआ। जनपद के सभी 10 विकासखंडों से कक्षा 3, 5, 6 एवं 8 के कुल 85 मेधावी विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें कक्षा 3 के 20, कक्षा 5 के 23, कक्षा 6 के 21 और कक्षा 8 के 21 विद्यार्थी शामिल रहे।परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करने के साथ ही उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना रहा।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु ढंग से संपन्न कराने में डीएलएड द्वितीय वर्ष के चार प्रशिक्षुओं ने पर्यवेक्षक एवं जांचकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रश्नपत्रों का निर्माण डायट के विषय विशेषज्ञों प्रवक्ता हिन्दी डॉ. अरमा, प्रवक्ता गणित हीरालाल, प्रवक्ता समाजशास्त्र सुनील, प्रवक्ता विज्ञान मनोज कुमार, प्रवक्ता अंग्रेजी डॉ. रिचा ओझा एवं राजकुमार ने किया।कक्षा 3 में नियति मौर्या प्रथमकक्षा 3 में करमा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाड़ की छात्रा नियति मौर्या ने 40 में 38 अंक प्राप्त कर 95 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। राबर्ट्सगंज के प्राथमिक विद्यालय मारकुंडी घाट के दिव्यांशु गोस्वामी 36 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।म्योरपुर के प्राथमिक विद्यालय परसवार राजा की परी, बभनी के कम्पोजिट विद्यालय बैना की आकांक्षा गुप्ता और चोपन के प्राथमिक विद्यालय पड़रीपान की सुषमा ने 31-31 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।कक्षा 5 में आयुष कुमार अव्वलकक्षा 5 में करमा के प्राथमिक विद्यालय सहदैया बैड़ाड़ के आयुष कुमार ने 40 में 34 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चोपन के प्राथमिक विद्यालय खेवन्हा की सीमा कुमारी 33 अंकों के साथ द्वितीय रहीं।करमा के प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाड़ के अनुज सिंह और राबर्ट्सगंज के प्राथमिक विद्यालय कुसी बेलाही के अंश कुमार ने 32-32 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा 6 में गरिमा सिंह और भागीरथी संयुक्त प्रथमकक्षा 6 में करमा के कम्पोजिट विद्यालय बट की गरिमा सिंह और म्योरपुर के कम्पोजिट स्कूल इंजानी की भागीरथी ने 50 में 37-37 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।बभनी के कम्पोजिट विद्यालय इकदरी के आयुष 32 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। करमा के उच्च प्राथमिक विद्यालय भटौलिया के आयुष मौर्य और घोरावल के उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर की नंदनी ने 31-31 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।कक्षा 8 में शौर्य ने मारी बाजीकक्षा 8 में राबर्ट्सगंज विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय अखाड़ा मोहल्ला के शौर्य ने 42 अंक यानी 84 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।करमा के उच्च प्राथमिक विद्यालय भटौलिया के आर्यन मौर्य 41 अंकों के साथ द्वितीय रहे। वहीं चतरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना के आदित्य कुमार और नगवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय खलीगारी के अंकित राज ने 39-39 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।करमा विकासखंड का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनपरीक्षा के विकासखंडवार समेकित परिणाम में करमा विकासखंड 76.9 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा। राबर्ट्सगंज 68.6 प्रतिशत के साथ दूसरे और म्योरपुर 67.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जनपद का समग्र प्रदर्शन 63.0 प्रतिशत रहा।इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, सोनभद्र के अध्यक्ष रवीन्द्र चौधरी ने मेधावी छात्र चयन परीक्षा के आयोजन की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान करने की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की।परीक्षा की सफलता पर उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य रिद्धि पाण्डेय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों की प्रतिभा पहचानने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारते हुए आगे बढ़ने तथा अन्य विद्यार्थियों को भी नियमित अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों से शिक्षा के क्षेत्र में सोनभद्र का नाम और गौरवान्वित होगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions