जिला स्तरीय स्वापक नियंत्रण समिति की बैठक सम्पन्न, नशे के विरुद्ध जन जागरूकता और सख्त कार्रवाई के निर्देश
जिला स्तरीय स्वापक नियंत्रण समिति की बैठक सम्पन्न, नशे के विरुद्ध जन जागरूकता और सख्त कार्रवाई के निर्देश
8:54 PM, Jul 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय स्वापक नियंत्रण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।अपर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग को विद्यालयों, महाविद्यालयों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता अभियान, शपथ, रैली एवं संगोष्ठियों का नियमित आयोजन करने को कहा गया।बैठक में कोडीनयुक्त कफ सिरप, ट्रामाडोल एवं अन्य दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य, औषधि एवं शिक्षा विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही एनडीएलसी लाइसेंसधारियों के संयुक्त निरीक्षण, अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी पर कड़ी निगरानी, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने तथा अंतर्राज्यीय समन्वय के साथ प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने पर भी जोर दिया गया।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण शासन, प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही संभव है। बैठक में पुलिस, आबकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि एवं औषधि प्रशासन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






