होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का संतृप्तीकरण, डिजिटल उपस्थिति एवं सीसीटीवी व्यवस्था पर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का संतृप्तीकरण, डिजिटल उपस्थिति एवं सीसीटीवी व्यवस्था पर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

5:30 PM, Jul 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का संतृप्तीकरण, डिजिटल उपस्थिति एवं सीसीटीवी व्यवस्था पर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तीकरण की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला एवं विकासखंड स्तरीय गठित टास्क फोर्स निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप विद्यालयों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए, जहां बच्चों एवं शिक्षकों के आवागमन के लिए सुचारु मार्ग उपलब्ध नहीं है, ताकि संबंधित विद्यालयों तक पहुंचने के लिए व्यवस्थित ढंग से मार्ग का निर्माण कराया जा सके।बैठक में विद्यालयों के विद्यार्थियों की डिजिटल उपस्थिति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान घोरावल एवं दुद्धी विकासखंडों में उपस्थिति प्रतिशत कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों, दुद्धी एवं घोरावल को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रारंभिक चरण में 200 विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा इसके पश्चात सुरक्षा की दृष्टि से अन्य विद्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं।इस दौरान जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं के पठन-पाठन, खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाएं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सप्ताह में एक दिन विद्यालयों में विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही, बच्चों के सुचारु पठन-पाठन के लिए समय-सारिणी निर्धारित कर उसे विभिन्न कक्षाओं में प्रदर्शित किया जाए।बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, डीसी एनआरएलएम श्रीमती सरिता सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions