जिलाधिकारी ने दुद्धी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर
जिलाधिकारी ने दुद्धी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर
8:42 PM, Aug 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, बाउंड्री वॉल व सीसीटीवी लगाने की होगी कार्रवाईनिर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध होगी कार्रवाईछात्रावासों में स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुविधाएं बेहतर बनाने पर दिया जोरनिर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देशदुद्धी। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने शनिवार को तहसील दुद्धी स्थित विभिन्न निर्माणाधीन एवं संचालित परियोजनाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता, सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील दुद्धी स्थित आवासीय परिसर का जायजा लिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी दुद्धी को परिसर की बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए तत्काल एस्टीमेट तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने के भी निर्देश दिए।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, दुद्धी में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को सितंबर माह तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत करने को कहा।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। छात्रावास परिसर में उपलब्ध रिक्त स्थान पर बैडमिंटन कोर्ट विकसित कराने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय एवं ट्रांजिट हॉस्टल का भी जायजा लिया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को पूर्ण कर एक सप्ताह के भीतर ट्रांजिट हॉस्टल के हैंडओवर की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई जाए।छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि छात्रों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने भाऊराव देवरस महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। साथ ही सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री संत पाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडे, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






