मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना व 15वें वित्त आयोग के प्रस्तावों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना व 15वें वित्त आयोग के प्रस्तावों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
5:21 PM, Jul 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

वंदन योजना के तहत चुर्क स्थित शीतला माता मंदिर के विकास व सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देशजिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, 15वें वित्त आयोग एवं वंदन योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में शासन के निर्देशानुसार एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि के चिह्नांकन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि चयन की प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसके बाद मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगरीय निकायों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रस्तावों का परीक्षण करते हुए उपयुक्त एवं जनहितकारी कार्यों को स्वीकृति प्रदान की। वहीं, जो प्रस्ताव योजना की गाइडलाइन के अनुरूप नहीं पाए गए, उनके स्थान पर नियमों के अनुरूप अन्य जनोपयोगी कार्यों के प्रस्ताव दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।वंदन योजना के अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत स्थित शीतला माता मंदिर पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के तहत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिनसे नगरों की उपयोगिता, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं एवं सौंदर्यीकरण में प्रभावी वृद्धि हो तथा आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री वागीश कुमार शुक्ला, नगर निकायों के सभी अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अवर अभियंता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






