अपना दल (एस) का जिला कार्यकर्ता समागम 13 सितंबर को
सोनभद्र। अपना दल (एस) की जिला इकाई की ओर से रविवार, 13 सितंबर 2026 को जिला कार्यकर्ता समागम समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से रॉबर्ट्सगंज स्थित डी.आर. ड्रीम पैलेस में होगा
8:25 PM, Sep 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

अपना दल (एस) का जिला कार्यकर्ता समागम आज, जुटेंगे जिलेभर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता
सोनभद्र। अपना दल (एस) की जिला इकाई की ओर से रविवार, 13 सितंबर 2026 को जिला कार्यकर्ता समागम समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से रॉबर्ट्सगंज स्थित डी.आर. ड्रीम पैलेस में होगा। समागम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जिलेभर से पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री होंगी। वह समागम को संबोधित करेंगी तथा पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा करेंगी।जिला इकाई की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी ने जनपद में निवासरत सभी पदाधिकारियों, सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जिला कार्यकर्ता समागम को सफल बनाने का आह्वान किया है
यह भी पढ़ें






