प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
8:15 PM, Aug 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 15/16 अगस्त 2026 की रात सिलथम निवासी भारतदीप दुलारे राम कुंजुर अचानक लापता हो गया था। बाद में उसका शव कसरहिया नदी पुल के नीचे पानी में मिला। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर 17 अगस्त को रामपुर बरकोनिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 76/2026 के तहत धारा 3(5), 103(1) और 351(3) बीएनएस में शुभम पासवान समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) ऋषभ रूणवाल और क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस एवं सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया।जांच के दौरान पुलिस के मुताबिक मृतक का एक युवती से पूर्व में प्रेम संबंध होने और बाद में युवती की शुभम पासवान से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद एवं रंजिश की बात सामने आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
पुलिस का दावा है कि इसी रंजिश के चलते शुभम ने मृतक को पहले धमकी भी दी थी।पुलिस जांच में सामने आया कि 15/16 अगस्त की रात भारतदीप उक्त युवती से मिलने गया था। युवती द्वारा शुभम को सूचना दिए जाने के बाद शुभम अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मृतक के साथ मारपीट की और गला दबाने तथा पानी में डुबोने से उसकी मौत हो गई।मुकदमा दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से बाहर भागने की फिराक में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हसुआ नदी पुल, बहद ग्राम करवनिया के पास घेराबंदी कर तीनों को रात करीब 10:40 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार पासवान (19) पुत्र दीनानाथ पासवान, निवासी ग्राम पटना, थाना रामपुर बरकोनिया।संदीप कुमार उर्फ छोटू (26) पुत्र सुग्रीव बिन्द, निवासी ग्राम पटना, थाना रामपुर बरकोनिया।आत्मानन्द उर्फ लप्पू गौतम (21) पुत्र दुखन्ती, निवासी ग्राम पटना, थाना रामपुर बरकोनिया।बरामदगीपुलिस ने आरोपियों की निशानदेही/कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा के नेतृत्व में कांस्टेबल अजीत कुमार, सुनील कुमार, सुनील कुमार-और तेज प्रकाश यादव की टीम ने कार्रवाई की।





