डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने करमा थाने में सुनीं जनसमस्याएं
सोनभद्र:जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से थाना करमा पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं
8:10 PM, Sep 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिले के सभी थानों में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, पुलिस व राजस्व विभाग की शिकायतों का हुआ निस्तारणसोनभद्र, 12 सितंबर 2026। जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से थाना करमा पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार ने थाना चोपन एवं थाना अनपरा में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने थानों पर मौजूद रहकर आमजन की शिकायतों से रूबरू हुए।समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।भूमि विवादों के निस्तारण पर विशेष जोरथाना समाधान दिवस में विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण पर जोर दिया गया। निर्देशित किया गया कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम आपसी समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर कार्रवाई करे। इससे भूमि विवादों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने के साथ ही फरियादियों को राहत मिल सकेगी।थाना समाधान दिवस का विवरणसमाधान दिवस के दौरान पूर्व से लंबित प्रार्थना पत्रों में पुलिस विभाग के 10 तथा राजस्व विभाग के 232 प्रकरण शामिल रहे। वहीं शनिवार को पुलिस विभाग से संबंधित 14 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।राजस्व विभाग से संबंधित 71 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 133 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान कर उन्हें त्वरित न्याय दिलाना है। जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।नोट: राजस्व
यह भी पढ़ें






