होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

डीएम चर्चित गौड़ ने सीएसआर फंड से दो दिव्यांगजनों को सौंपी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, छात्रा को भी मिली साइकिल

सोनभद्र। जनसुनवाई में पहुंचे दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों के लिए मंगलवार का दिन राहत और उम्मीद लेकर आया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई। सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के माध्यम से दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई, जबकि एक छात्रा को विद्यालय आने-जाने के लिए साइकिल दी गई।

7:59 PM, Sep 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डीएम चर्चित गौड़ ने सीएसआर फंड से दो दिव्यांगजनों को सौंपी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, छात्रा को भी मिली साइकिल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

जन सुनवाई में दिव्यांगजनों को मिली गतिशीलता की सौगात

सोनभद्र। जनसुनवाई में पहुंचे दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों के लिए मंगलवार का दिन राहत और उम्मीद लेकर आया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई। सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के माध्यम से दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई, जबकि एक छात्रा को विद्यालय आने-जाने के लिए साइकिल दी गई।

ग्राम तिरनाही, बिच्छी, रॉबर्ट्सगंज निवासी दीपक पुत्र राजू और ग्राम मारकुंडी, रॉबर्ट्सगंज निवासी शशि पुत्र नान्हू, दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। ट्राई साइकिल मिलने पर दोनों लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष दिखाई दिया। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल से दिव्यांगजनों के आवागमन में सुविधा होगी और उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि पात्र और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना भी है। जिला प्रशासन की ओर से पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं और उपलब्ध संसाधनों का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

छात्रा को मिली साइकिल, पढ़ाई की राह होगी आसानइसी क्रम में ग्राम कैथी निवासी अनन्या पांडेय पुत्री महेश देव पांडेय, जो रघुकुल अकादमी, चतरा की छात्रा हैं, को भी जिलाधिकारी ने साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने पर छात्रा के चेहरे पर खुशी नजर आई। जिलाधिकारी ने उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से विद्यालय जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकतानुसार शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र जरूरतमंद तक सहायता पहुंचे और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions