होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का डीएम ने सीसीटीवी के जरिए किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था सहित वहां की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

4:27 PM, Aug 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का डीएम ने सीसीटीवी के जरिए किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देशजिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था सहित वहां की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का मासिक एवं त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी जाती है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बारी-बारी से ईवीएम एवं वीवीपैट कक्षों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षा बलों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने गोदाम परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित रखने के साथ ही परिसर के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी सामग्री की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions