होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विद्यालयों की बदहाल व्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, हर सप्ताह होगा निरीक्षण

सोनभद्र, 19 अगस्त। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के साथ पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर समेत सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए

9:23 PM, Aug 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विद्यालयों की बदहाल व्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, हर सप्ताह होगा निरीक्षण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मिड-डे मील में लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी, पेयजल-शौचालय से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति तक होगी जांचसोनभद्र, 19 अगस्त। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के साथ पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर समेत सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय को निर्देशित किया कि विद्यालयों में सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए। भोजन की गुणवत्ता या वितरण में लापरवाही मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।हर सप्ताह होगी स्कूलों की जांचजिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रभावी निरीक्षण के लिए अधिकारियों की टीम गठित करने के निर्देश दिए। टीम में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और खंड शिक्षा अधिकारी को शामिल किया जाएगा। यह टीम विद्यालयों का साप्ताहिक निरीक्षण करेगी।निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता, विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं, मिड-डे मील, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहन जांच की जाएगी। किसी विद्यालय में अनियमितता या लापरवाही मिलने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक और शिक्षक की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।माध्यमिक विद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों की भी समीक्षाबैठक में माध्यमिक विद्यालयों के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय, आईटीआई संस्थानों और डिग्री कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण के साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने संस्थानों का नियमित अनुश्रवण करते हुए व्यवस्थाओं में लगातार सुधार सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्राचार्य प्रमोद कुमार समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions