जनसुनवाई में डीएम चर्चित गौड़ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम चर्चित गौड़ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
8:35 PM, Jul 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए।जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से बैठकर जनसुनवाई करें, ताकि आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही त्वरित समाधान हो सके।उन्होंने तहसील एवं विकास खंड मुख्यालयों पर भी नियमित जनसुनवाई आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनका यथासंभव मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें






