होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जनसुनवाई में छात्रा की समस्या पर डीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, उपलब्ध कराई साइकिल

सोनभद्र। जनसुनवाई के दौरान चतरा विकासखंड के संडा गांव निवासी रामनारायण अपनी नातिन संध्या की समस्या लेकर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के समक्ष पहुंचे

7:59 PM, Aug 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जनसुनवाई में छात्रा की समस्या पर डीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, उपलब्ध कराई साइकिल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मिशन शक्ति के तहत बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की पहल

सोनभद्र। जनसुनवाई के दौरान चतरा विकासखंड के संडा गांव निवासी रामनारायण अपनी नातिन संध्या की समस्या लेकर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के समक्ष पहुंचे। उन्होंने बताया कि संध्या कक्षा 7 की छात्रा है और हरे कृष्णा कुशवाहा इंटरमीडिएट कॉलेज, चतरा में पढ़ती है। उसका विद्यालय घर से करीब 8 किलोमीटर दूर है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने और आवागमन की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उसे प्रतिदिन पैदल विद्यालय आना-जाना पड़ता था।

छात्रा की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और संध्या को साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की पहल से छात्रा को साइकिल मिलने के बाद उसके विद्यालय आने-जाने की समस्या का समाधान हो गया।यह पहल मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, उनके आवागमन को सुगम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। समय पर मिली सहायता से संध्या के लिए विद्यालय तक पहुंचना आसान हो गया है।

विज्ञापन

साइकिल मिलने पर रामनारायण और उनकी नातिन संध्या की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। दोनों ने जिलाधिकारी और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और उनके विकास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions