होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, शुचितापूर्ण आयोजन के दिए सख्त निर्देश

आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, शुचितापूर्ण आयोजन के दिए सख्त निर्देश

4:07 PM, Jun 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, शुचितापूर्ण आयोजन के दिए सख्त निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। जनपद में 08, 09 एवं 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।परीक्षार्थियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यानजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, टेंट व्यवस्था तथा फ्रिस्किंग स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा एम्बुलेंस की उपलब्धता तथा सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा।परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहींराजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कक्ष निरीक्षकों के ब्रीफिंग सत्र में जिलाधिकारी ने समयपालन को अनिवार्य बताते हुए सीटिंग प्लान सहित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions