होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra crime:डोडा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार; 1 क्विंटल 38 किलो डोडा बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में

7:46 PM, Sep 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

Sonbhadra crime:डोडा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार; 1 क्विंटल 38 किलो डोडा बरामद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में

दुद्धी पुलिस ने “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आर्टिका कार की पिछली सीट में छिपाकर ले जाया जा रहा 1 क्विंटल 38 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया है।

विज्ञापन

कार्रवाई 5 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:45 बजे रजखड़ घाटी, दुद्धी में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि विंढमगंज की ओर से एक सफेद आर्टिका कार UP16-GT4953 में मादक पदार्थ लाया जा रहा है। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार भगाने की कोशिश की। पीछा कर पुलिस ने कार को रजखड़ घाटी में रोक लिया और उसमें सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी में कार की पिछली सीट निकालकर बनाए गए स्थान में 9 प्लास्टिक की बोरियों में डोडा बरामद हुआ। साथ ही दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त आर्टिका कार को कब्जे में लिया गया।

विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अनूप साहू और राहुल मौर्या, दोनों बरेली जनपद के निवासी हैं। आरोपियों ने कथित तौर पर झारखंड के डाल्टेनगंज क्षेत्र से डोडा लेकर बरेली जाने की बात बताई। पुलिस अब पूछताछ में सामने आए अन्य लोगों और तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 250/2026, धारा 8/18/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी वह बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना दूद्धी उप०नि० संजय सिंह थाना दूद्धी उप० नि० राम सजीवन थाना दूद्धी हेड कांस्टेबल राजेश सिंह थाना दूद्धी कांस्टेबल शिवम अहिरवार, कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव, कांस्टेबल सौरभ पांडे, कांस्टेबल सुनील सरोज थाना दूद्धी जनपद सोनभद्र शामिल रहे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions