होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

घरेलू विवाद बना जानलेवा,पुत्र ने डंडे के वार से पिता की हत्या

घरेलू विवाद बना जानलेवा,पुत्र ने डंडे के वार से पिता की हत्या

8:53 AM, Jun 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घरेलू विवाद बना जानलेवा,पुत्र ने डंडे के वार से पिता की हत्या
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पकरी में घरेलू विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। सोमवार की देर रात पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पुत्र द्वारा किए गए कथित हमले से पिता की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11:30 बजे सोनू पुत्र श्री नाथ और उसके पिता श्री नाथ पुत्र भृगून निवासी ग्राम पकरी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि गुस्से में आए पुत्र सोनू ने डंडे से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से श्री नाथ घायल होकर गिर पड़े।घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।पुलिस ने आरोपी पुत्र सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions