डा. राम आधार जोसेफ बने किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष, सोनभद्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
डा. राम आधार जोसेफ बने किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष, सोनभद्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
3:27 PM, Jul 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता डा. राम आधार जोसेफ को किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सोनभद्र कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए इसे संगठन और किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि डा. राम आधार जोसेफ के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि जोसेफ ने रॉबर्ट्सगंज लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रभावी प्रदर्शन किया था। सोनभद्र से उनका पुराना जुड़ाव रहा है तथा जिला समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) के रूप में भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।जिला महासचिव राहुल पटेल और जिला सचिव सेराज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने एक अनुभवी और संघर्षशील नेता को किसान कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विश्वास है कि डा. जोसेफ किसानों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे तथा खाद, बीज, सिंचाई, फसल मूल्य और अन्य कृषि संबंधी समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष उठाएंगे।महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि डा. राम आधार जोसेफ हमेशा किसानों की आवाज़ बनकर खड़े रहे हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से किसानों के मुद्दों को जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूती मिलेगी और किसान हितों की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी।डा. राम आधार जोसेफ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में प्रमोद पाण्डेय, रामानंद पाण्डेय, सूरज यादव, संतोष नागर, शिवपूजन विश्वकर्मा, बंशीधर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें






