होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नशे में युवक ने रामसरोवर पोखरा में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीम

नशे में युवक ने रामसरोवर पोखरा में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीम

1:11 PM, Jun 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नशे में युवक ने रामसरोवर पोखरा में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज चौकी क्षेत्र स्थित रामसरोवर पोखरा में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक युवक द्वारा पोखरे में छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और अचानक पोखरे में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।बताया जा रहा है कि युवक की पहचान विमलेश (लगभग 45 वर्ष) निवासी अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। वह पेशे से वेल्डर मिस्त्री (कारीगर) था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा बड़ी संख्या में लोग पोखरे के आसपास एकत्र हो गए।पुलिस और प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions