होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी : राजस्व लापरवाही पर अधिवक्ताओं का हंगामा,तत्काल बैनामा शुरू कराने की मांग

दुद्धी : राजस्व लापरवाही पर अधिवक्ताओं का हंगामा,तत्काल बैनामा शुरू कराने की मांग

6:27 AM, Jul 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी : राजस्व लापरवाही पर अधिवक्ताओं का हंगामा,तत्काल बैनामा शुरू कराने की मांग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील मुख्यालय पर भूमि के अंश निर्धारण में हो रही देरी के कारण रजिस्ट्री कार्य बाधित होने से नाराज दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार शाम उपनिबंधक (रजिस्ट्रार) कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और तत्काल बैनामा शुरू कराने की मांग की।बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग द्वारा किसानों की भूमि का अंश निर्धारण समय पर नहीं किए जाने के कारण जमीन की खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित हो रहा है।अधिवक्ताओं का कहना था कि कुछ अधिकारियों के निर्देश होने के बावजूद कार्यालय में अंश निर्धारण की प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही थी। मौके पर उपलब्ध कराए गए आदेशों में भी अंश निर्धारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल बैनामा शुरू कराने की मांग की।प्रभारी रजिस्ट्रार के साथ करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद कार्यालय में बैनामा कार्य पुनः शुरू कर दिया गया।बार संघ ने चेतावनी दी कि यदि तहसील प्रशासन जल्द अंश निर्धारण की प्रक्रिया सुनिश्चित नहीं करता है तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना था कि इस लापरवाही से न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि आम जनता को भी अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद यादव, विजय सिंह, रमेशचंद कुशवाहा, जयप्रकाश तिवारी, कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions