होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी - चीनी दरों के उछाल के बाद प्रशासन की छापेमारी, 700 बोरी चीनी के कागजात तलब

दुद्धी (सोनभद्र)। चीनी के रेट में अचानक उछाल के बाद जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर दिया है। शनिवार को कस्बे के खाद्यान्न गोदामों पर औचक कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने कुल 700 बोरी चीनी के दस्तावेज मांगे हैं। जिलाधिकारी

6:58 PM, Aug 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी - चीनी दरों के उछाल के बाद प्रशासन की छापेमारी, 700 बोरी चीनी के कागजात तलब
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

, दुद्धी (सोनभद्र)। चीनी के रेट में अचानक उछाल के बाद जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर दिया है। शनिवार को कस्बे के खाद्यान्न गोदामों पर औचक कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने कुल 700 बोरी चीनी के दस्तावेज मांगे हैं। जिलाधिकारी चर्चित गोंड के निर्देश पर तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक परवेज आलम की संयुक्त टीम ने जाबर-खजुरी पेट्रोल पम्प के पास तथा कृषि मंडी के समीप स्थित गोदामों में तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान गोदामों में आ रही चीनी की खेप उतारते वाहन भी चेक किए गए और गोदामों में रखे चावल, चीनी व अन्य आवश्यक खाद्य सामग्रियों के बोरे गिनवाए गए। मौके से बरामद 700 बोरी चीनी के कागजात संबंधित व्यक्तियों से तलब किए गए हैं। प्रशासन ने दुकानदारों व गोदाम मालिकों के स्टॉक होल्डिंग रजिस्टर अपने कब्जे में लेकर वास्तविक माल से मिलान कराया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने बताया कि हमारी प्राथमिकता बाजार में आपूर्ति को निर्बाध रखना और किसी भी प्रकार की कृत्रिम किल्लत होने से रोकना है। इसलिए गोदामों में उपलब्ध स्टॉक और दस्तावेजों की मिलान प्रक्रिया की जा रही है।वहीं नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि जमाखोरी और मनमाना स्टॉकिंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस भी व्यापारी से नियमों के विपरीत कुछ पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions