होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी - नशे में धूत युवक की बाइक पत्थर से टकराई,सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी - नशे में धूत युवक की बाइक पत्थर से टकराई,सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर

7:01 AM, Jul 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी - नशे में धूत युवक की बाइक पत्थर से टकराई,सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



, दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में आज गुरुवार शाम करीब 4 बजे बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे सीएचसी दुद्धी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर दिया गया।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यनारायण (25) पुत्र जंगी पासी निवासी डुमरडीहा ,बाइक लेकर घर से दुद्धी बाजार जा रहा था कि नहर के पास सरोजा देवी के घर के समीप उसकी बाइक एक पत्थर से टकरा गई ,जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।

ग्रामीणों ने 112 पर सूचना दी। 102 एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज और चालक विजय राजभर उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में उसके सिर में गंभीर चोट और दायें पैर में फ्रैक्चर पाया और बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

घायल के इलाज में गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और मदद की। ग्रामीणों के मुताबिक युवक शराब के नशे में था तथा वह सड़क के दायें साइड से आ रहा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बाईं ओर जाकर पत्थर से टकरा गई।

पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions