होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री से मिले दुद्धी चेयरमैन, नगर विकास के लिए सौंपा मांगपत्र

सोनभद्र। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने मंगलवार को जनपद के नवागत प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मुलाकात कर दुद्धी नगर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मांग पत्र सौंपा

8:11 AM, Sep 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

प्रभारी मंत्री से मिले दुद्धी चेयरमैन, नगर विकास के लिए सौंपा मांगपत्र
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने मंगलवार को जनपद के नवागत प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मुलाकात कर दुद्धी नगर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मांग पत्र सौंपा।चेयरमैन ने मांगपत्र के माध्यम से दुद्धी नगर पंचायत की मौजूदा स्थिति और बजट संबंधी समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में गलियों एवं नालियों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनहित को देखते हुए इन गलियों और नालियों का शीघ्र निर्माण कराया जाना आवश्यक है।मांगपत्र में नगर की दर्जनों गलियों एवं नालियों को सूचीबद्ध करते हुए उनके नवनिर्माण की मांग की गई है। चेयरमैन ने नगर के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मांगों पर सकारात्मक रुख जताते हुए बजट आवंटन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, प्रभारी अनिल सिंह समेत पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions