होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी: रसोईया संघ ने मानदेय में आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी: रसोईया संघ ने मानदेय में आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

4:52 PM, May 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी: रसोईया संघ ने मानदेय में आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


₹2000 मासिक मानदेय, 11 माह काम के बाद 10 माह का भुगतान—रसोइयों में आक्रोश
सोनभद्र (दुद्धी): ब्लॉक संसाधन केंद्र दुद्धी पर रसोईया संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक भारतीय प्रगतिशील महिला समिति की अध्यक्ष ममता मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रसोइयों ने अपने मानदेय और कार्य परिस्थितियों को लेकर गंभीर नाराजगी जताई।रसोइयों ने बताया कि वे लंबे समय से प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए भोजन बनाने का कार्य कर रही हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें मात्र ₹2000 प्रति माह मानदेय दिया जाता है। जबकि सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी ₹13,690 प्रति माह है, जो उनके वर्तमान मानदेय से कई गुना अधिक है।उन्होंने आरोप लगाया कि सत्र 2026 में उनसे 11 माह तक कार्य कराया गया, लेकिन भुगतान केवल 10 माह का ही किया गया। इसे उन्होंने शासन के निर्देशों की अनदेखी और उनके अधिकारों का सीधा हनन बताया।बैठक में रसोईया संघ की पदाधिकारी—ऊषा साहू, उर्मिला देवी, निर्मला देवी, समीना देवी, विमला देवी, नाजबुन निशा, लीलावती, बासमती देवी, अंजली देवी, मीना, दुर्गावती, सरस्वती, सीमा, देवन्ती, सुशीला, रीना, रिंकी, चिंता, मांती, खैरुन्निशा, आबकारी बानो, राधिका देवी, जमुनी एवं सुखवंती देवी सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।बैठक के बाद रसोईया संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी, प्रेम शंकर राम को ज्ञापन सौंपकर मानदेय में सुधार और बकाया भुगतान सहित समुचित कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions