Duddhi:साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच ने दर्जनों प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित
दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र के ग्राम खजुरी स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में शनिवार को साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच के तत्वावधान में प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक खान के नेतृत्व में किया गया। समारोह में क्षेत्र के शिक्षाविदों, समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को
7:17 PM, Oct 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र के ग्राम खजुरी स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में शनिवार को साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच के तत्वावधान में प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक खान के नेतृत्व में किया गया। समारोह में क्षेत्र के शिक्षाविदों, समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रधान यदुनाथ यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी अवसर मिलता है।मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता शिवशंकर गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों को एक मंच पर लाकर सम्मानित करने की संस्था की पहल अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर समीउल्लाह खान, पूर्व प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद, फूलचंद गुप्ता, विजय गुप्ता, छबिलाल गुप्ता, ददन प्रसाद गुप्ता, उषा देवी श्रीवास्तव, शैल कुमारी श्रीवास्तव, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के महामंत्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, इब्राहिम खान, रामजन्म गुप्ता, जय श्री फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास अग्रहरि, गुड्डू गुप्ता एवं अनुराग अग्रहरि सहित दर्जनों गणमान्य लोगों को पट्टाभिषेक एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के महामंत्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में संस्था का यह प्रयास सराहनीय है। संस्था अपने रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक मोहम्मद इसहाक खान ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सम्मानितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
यह भी पढ़ें






