दुद्धी - संपूर्ण समाधान दिवस में 47 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े मात्र 1 का मौके पर निस्तारण हुआ
दुद्धी - संपूर्ण समाधान दिवस में 47 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े मात्र 1 का मौके पर निस्तारण हुआ
8:57 PM, May 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

, दुद्धी सोनभद्र संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित तहसील सभागार दुद्धी में विभिन्न शिकायती प्रार्थना पत्र फरियादियों द्वारा लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी निखिल कुमार यादव द्वारा किया गया। भूमि विवाद, अंश निर्धारण, दाखिल खारिज, विद्युत विभाग समस्या व पारिवारिक विवाद संबंधी 47 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मात्र 1 का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायती प्रार्थना पत्र का टीम बनाकर सुचिता पूर्वक निस्तारण का निर्देश संबंधित विभाग के कर्मचारियों को दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक पिपरी,तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता आदि जनपद के विभिन्न विभागों के आला अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






