दुद्धी - श्रवण मास में त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की कस्बा थाना पर बैठक
भवन स्वामियों को बाहरी व्यक्तियों को किराए पर मकान देने से पूर्व थाने में सूचित का सुझाव दिया ,
sonbhadra
6:06 PM, Jul 29, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Jitendra Chandravanshi

सोनभद्र। , दुद्धी सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आगामी श्रावण मास में त्यौहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक कस्बा थाना दुद्धी पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में की गई। पूर्व की भांति शांति और सौहार्द के बीच त्यौहार सम्पन्न कराए जाने को लोकर दोनों संप्रदाय के लोगों का धन्यवाद ज्ञापन के उपरान्त श्रावण मास में कांवड़ यात्रा , मंदिरों में भारी संख्या में नित्य सोमवार अभिषेक पूजन, पूर्णिमा के दिन विशेष पूजन अर्चन , नाग पंचमी त्यौहार पर दंगल कुश्ती का रामलीला खेल मैदान पर भव्य आयोजन , आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर जुलुश सम्मेलन,15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भव्य प्रभात फेरी नगर भ्रमण व विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम , भाई बहन का पावन पर्व रक्षाबंधन के दृष्टिगत बाजारों में भीड़ भाड़ , तदउपरांत आगामी 25 - 26 अगस्त के संभावित चांद दिखने उपरान्त बारावफात जुलूस प्रदर्शन आदि कार्यक्रम को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष पंकज जायसवाल , श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि , नाट्य मंडली मैनेजर कमलेश कुमार कमल ,महामंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता, फतेह मोहम्मद खान , सेराज अहमद , कलीमुल्ला खान , सुमित सोनी आदि से त्योहारों के दृष्टिगत कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से ली गई ।

यह भी पढ़ें
दोनों संप्रदाय के धर्मालंबियों द्वारा कार्यक्रमों की दृष्टिगत जानकारियां दी गई । भवन स्वामियों को बाहरी लोगों को किराए पर मकान देने वाले की सूची उपलब्ध कराने का सुझाव दिया साथ ही संदिग्ध लोगों के बारे में सूचित करने की बात बताई गई जिससे किसी भी प्रकार के अपराध पर पैनी निगाह रखी जा सके ।






