होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी : रवि पासवान एसडीएम दुद्धी पद पर तैनात, उप-जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार गुप्ता की भी पोस्टिंग, जिलाधिकारी के निर्देश पर फैसला.

प्रशासनिक फेरबदल के तहत नवागत रवि पासवान को दुद्धी तहसील का उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बनाया गया है, जबकि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के रूप में अशोक कुमार गुप्ता की भी नई तैनाती कर दी गई है।

duddhi

11:52 AM, Jul 17, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Jitendra Chandravanshi

दुद्धी : रवि पासवान एसडीएम दुद्धी पद पर तैनात, उप-जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार गुप्ता की भी पोस्टिंग, जिलाधिकारी के निर्देश पर फैसला.

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र) ।प्रशासनिक फेरबदल के तहत नवागत रवि पासवान को दुद्धी तहसील का उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बनाया गया है, जबकि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के रूप में अशोक कुमार गुप्ता की भी नई तैनाती कर दी गई है।

जिले के जिलाधिकारी चर्चित गोड़ ने प्रशासनिक सुचारुता और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से इन तैनातियों को मंज़ूरी दी है तथा दोनों अधिकारियों को क्षेत्र में बेहतर शासन, समयबद्ध राजस्व कार्यवाही और जनसुनवाई पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए हैं।

Image

विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि दोनों अधिकारियों का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और जनसुविधाओं के समुचित समन्वय को सुनिश्चित करना है। रवि पासवान अपनी पिछली तैनाती में जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास परियोजनाओं पर निगरानी के लिए जाने जाते रहे हैं। वहीं, अशोक कुमार गुप्ता का न्यायिक प्रशासन में अनुभव क्षेत्रीय विवादों के त्वरित निपटारे और न्यायिक प्रबंधों को मजबूत करने में सहायक माना जा रहा है।

वहीं क्षेत्रवासियों द्वारा इस फेरबदल से दुद्धी क्षेत्र में प्रशासनिक ढांचा और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions