लखनऊ में 28 जून को 'नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड' से सम्मानित होंगे दुद्धी के रक्तवीर अफसार रजा
लखनऊ में 28 जून को 'नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड' से सम्मानित होंगे दुद्धी के रक्तवीर अफसार रजा
8:09 PM, Jun 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

निफा के 25वें रजत जयंती समारोह में मिलेगा सम्मान, रक्तदान सेवा के लिए प्रदेशभर में बढ़ाया दुद्धी का मानदुद्धी/सोनभद्र।संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराकर अनगिनत लोगों का जीवन बचाने वाले दुद्धी के युवा समाजसेवी एवं उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अफसार रजा को 28 जून को लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में "नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान निफा (NIFA) के 25वें रजत जयंती समारोह के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, लखनऊ में आयोजित "नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड सेरेमनी" के दौरान प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष नटवर गोयल उपस्थित रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, पद्मश्री सम्मानित शिक्षाविद् डॉ. आरती सोबती सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और अनेक गणमान्य हस्तियां समारोह में शामिल होंगी।उम्मीद फाउंडेशन के माध्यम से अफसार रजा वर्षों से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का अभियान चला रहे हैं। उनके इस मानवीय कार्य से अनेक लोगों को नया जीवन मिला है। उनके सम्मानित होने की खबर से दुद्धी एवं पूरे सोनभद्र जिले के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
यह भी पढ़ें






