दुद्धी के रक्तवीर अफसार रजा को मिलेगा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026
सोनभद्र। राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या द्वारा 11, 12 एवं 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले “राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं सेवा रत्न सम्मान समारोह-2026” में सोनभद्र जिले के दुद्धी निवासी एवं उम्मीद फाउंडेशन के अध्यक्ष अफसार रजा को सम्मानित किया जाएगा।
8:08 PM, Aug 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या द्वारा 11, 12 एवं 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले “राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं सेवा रत्न सम्मान समारोह-2026” में सोनभद्र जिले के दुद्धी निवासी एवं उम्मीद फाउंडेशन के अध्यक्ष अफसार रजा को सम्मानित किया जाएगा।फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ देश-विदेश में मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों को सम्मानित करना है।आयोजन में भारत के सभी राज्यों के अलावा नेपाल और भूटान के रक्तदाता एवं स्वयंसेवी संगठन भी भाग लेंगे। महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय रक्तदान शिविर, जन-जागरूकता अभियान तथा सम्मान समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।समाज सेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में अफसार रजा के उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें “राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह एच.आर. पैलेस, निकट पेपर मिल, अयोध्या नगर सी-राजमार्ग, दर्शननगर, अयोध्या में आयोजित होगा।अफसार रजा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने की खबर से दुद्धी क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे दुद्धी और सोनभद्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें






