पारिवारिक कलह के कारण युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम स्थित पतगढ़ी टोला में पारिवारिक कलह के चलते एक 30 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
3:50 PM, Oct 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम स्थित पतगढ़ी टोला में पारिवारिक कलह के चलते एक 30 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटा ग्राम के पतगढ़ी टोला निवासी स्वर्गीय सोमारू गोंड़ के पुत्र सिंह लाल गोंड़ ने चोपन थाने में सूचना दी कि पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी के चलते उनके 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार ने घर की छत में लगे लोहे के छड़ के सहारे गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी।घटना की सूचना मिलने के बाद चोपन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हल्का दरोगा विनोद यादव के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें






