पिपरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को वापस मिले 14,283 रुपये
पिपरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को वापस मिले 14,283 रुपये
5:24 PM, Jul 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र
बैंक से पत्राचार कर धनराशि कराई गई होल्ड, निर्धारित प्रक्रिया के बाद पीड़ित के खाते में लौटाई गई रकम
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पिपरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार युवक की 14,283 रुपये की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, रेनूकूट निवासी विक्की के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी कर धनराशि स्थानांतरित करा ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पिपरी पुलिस ने तत्काल संबंधित बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया।
इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक नोटिस जारी कर कुल 14,283 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं थाना पिपरी पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी रेनूकूट जितेंद्र सरोज, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, आरक्षी अविनाश पांडेय एवं महिला आरक्षी नीतू सिंह शामिल रहीं।
सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।
यह भी पढ़ें






