होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अनपरा पुलिस की तत्परता से महिला यात्री का खोया ट्रॉली बैग बरामद, सुरक्षित लौटाया

अनपरा पुलिस की तत्परता से महिला यात्री का खोया ट्रॉली बैग बरामद, सुरक्षित लौटाया

8:41 PM, Jul 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अनपरा पुलिस की तत्परता से महिला यात्री का खोया ट्रॉली बैग बरामद, सुरक्षित लौटाया
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


अनपरा (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक महिला यात्री का खोया हुआ ट्रॉली बैग बरामद कर उसे सकुशल वापस कर दिया।पुलिस के अनुसार, सोमवार को श्रीमती मोनिका पटेल, निवासी खड़िया बाजार, थाना अनपरा ने सूचना दी कि वह रेणुकूट से रोडवेज बस द्वारा अपने घर लौटी थीं। घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनका ट्रॉली बैग, जिसमें आवश्यक सामान के साथ कुछ नकदी भी रखी थी, कहीं रास्ते में गुम हो गया है। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिलने पर उन्होंने थाना अनपरा पुलिस से मदद मांगी।सूचना मिलते ही थाना अनपरा पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी संसाधनों की मदद से काशी मोड़ एवं औड़ी मोड़ पर लगे सर्विलांस कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान संबंधित रोडवेज बस की पहचान की गई और स्थानीय स्तर पर सूचना एकत्र कर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का ट्रॉली बैग सकुशल बरामद कर उन्हें सुपुर्द कर दिया।अपना खोया सामान वापस मिलने पर मोनिका पटेल ने अनपरा पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।सराहनीय कार्य करने वाली टीम में कांस्टेबल शशि भूषण तथा थाना अनपरा के सीसीटीवी ऑपरेटर राहुल कुमार गुप्ता शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions