होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विद्यालयों के निरीक्षण में अधिकारियों ने परखी शिक्षा व मिड-डे मील की गुणवत्ता

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद के परिषदीय एवं अन्य विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधिकारियों द्वारा नियमित स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।

4:35 PM, Aug 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विद्यालयों के निरीक्षण में अधिकारियों ने परखी शिक्षा व मिड-डे मील की गुणवत्ता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मिड-डे मील का भोजन स्वयं ग्रहण कर अधिकारियों ने जानी गुणवत्ता, शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देशजनपद में प्रत्येक सप्ताह न्यूनतम पांच विद्यालयों के निरीक्षण के निर्देशजिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद के परिषदीय एवं अन्य विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधिकारियों द्वारा नियमित स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा 19 अगस्त 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह न्यूनतम पांच विद्यालयों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में अधिकारियों ने विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पठन-पाठन, शिक्षण कार्य, मिड-डे मील व्यवस्था तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और उनके शैक्षणिक स्तर के साथ-साथ विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही शिक्षण सुविधाओं की जानकारी ली।मिड-डे मील का भोजन स्वयं ग्रहण कर परखी गुणवत्तानिरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में तैयार किए गए मिड-डे मील के भोजन को स्वयं ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता की स्थिति परखी। भोजन तैयार करने से लेकर वितरण तक की पूरी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने शिक्षकों एवं रसोइयों को निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए।पेयजल, शौचालय और विद्युत व्यवस्था की भी जांचअधिकारियों ने विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, कक्ष-कक्षों की स्थिति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता नहीं होनी चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के साथ छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में विद्यालयों के नियमित स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था, मिड-डे मील एवं मूलभूत सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसका उद्देश्य जनपद के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा, पौष्टिक भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions