होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सम्पादकीयः– बहुत गर्व था जिसे अपने लंबाई पर, उसी सड़क को मजदूरों ने पैदल ही नाप दिया।

दो चार दिन ग़रीबी में बिता के देखिये,

12:15 PM, May 13, 2020

Share:

Edited by: Ashish Gupta

सम्पादकीयः–  बहुत गर्व था जिसे अपने लंबाई पर, उसी सड़क को मजदूरों ने पैदल ही नाप दिया।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दो चार दिन ग़रीबी में बिता के देखिये,

रोटी की जगह सिर्फ फ़ांके खा के देखिए!!

– सुरेश गुप्त ‘‘ग्वालियरीʺ

(सोनप्रभात सम्पादक मण्डल सदस्य)

विज्ञापन

सो हुजूर माटी की पुकार कहें या इस वैश्विक संक्रमण की मार!  चल दिए ये श्रम वीर अपने शहर की ओर, गाँव की ओर। ''हमको तो दो वक्त की रोटी की फिक्र है, मिले मुझे शहर में या गांव में हुजूर!!ʺ जिसको जो साधन उपलब्ध, सो चल दिया अपने ठीये की ओर ,कोई हवा में उड़कर कोई छुकछुक गाड़ी में तो कोई निजी वाहनों व अन्य साधन से सड़क मार्ग पर।

Image

परन्तु हजारों लोगों ने अपने जज़्बे से पैदल ही सड़क को नाप दिया। आने वाली पीढ़िया इसे अविश्वसनीय ही मानेगी परन्तु है तो सच ही।  हजारों किलोमीटर, सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा बच्चों, समान और भूखे पेट !! सचमुच अकल्पनीय!! है चारो तरफ इतना सन्नाटा राह में,तमाम सफ़र राहों मे बस राहों का डर है!! अजीब जज्बा !! महाराष्ट्र से कोई 1200 किलोमीटर यात्रा साइकिल द्वारा रीवा मध्यप्रदेश तक तो कोई 9 माह की गर्भवती महिला बापूड़ी अहमदाबाद से 200 किमी0 पैदल चलने के बाद प्रशासनीय सहयोग से अपने गाँव पहुँची।

विज्ञापन

Image

तो वही शंकुतला देवी अपने नौ माह के गर्भ के साथ अपने पति व परिजनों के साथ नासिक से पैदल ही लगभग एक हजार किलोमीटर दूर अपने गांव बेल हाई के लिए चार बच्चों के साथ निकल पड़ी। 70 किमी के कठिन पदयात्रा के बाद प्रसव वेदना शुरू हुई और सड़क किनारे साड़ियों की आड़ में प्रसव कराया फिर दो घण्टे वाद पुन 170 किलोमीटर की लम्बी यात्रा।  ये मात्र कुछ उदाहरण है, जो इनके जज्बे और हौसलों को दिखाते है। इस संक्रमण काल को तो हम परास्त करेंगे ही परन्तु इन श्रम वीरों का यूँ पहाड़ों, आसमान नदियों व सड़क का नापना इतिहास मे दर्ज हो गया है। सलाम है इनके जज्बे कोǃ

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions