तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, क्षेत्र में शोक
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, क्षेत्र में शोक
9:19 PM, Jun 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, क्षेत्र में शोक
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के रेंज ऑफिस के पास बुधवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर से रेणुकूट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान रामराज (56 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मंगरू निवासी ग्राम डगडउवा, बभनी के रूप में हुई।
विज्ञापन
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल रामराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें
सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा जा रहा है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है।






