होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं अचेत, एक जिला अस्पताल रेफर

सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं अचेत, एक जिला अस्पताल रेफर

9:15 PM, Jun 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं अचेत, एक जिला अस्पताल रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। बभनी और म्योरपुर थाना क्षेत्रों में सर्पदंश की तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं अचेत हो गईं। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पहली घटना बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में मंगलवार सुबह हुई। खेत में सब्जी लेने गई कमला देवी (40 वर्ष), पत्नी राजेंद्र प्रसाद को विषैले सर्प ने पैर में डस लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।दूसरी घटना बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में मंगलवार रात हुई। गीता देवी (40 वर्ष), पत्नी रामसजीवन को घर के दरवाजे के पास अंधेरे में कुंडली मारकर बैठे विषैले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद वह अचेत हो गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ. आराधना ने उनका उपचार शुरू किया। हालत में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।तीसरी घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में हुई। मंगलवार रात घर की ओर लौट रही रीना (32 वर्ष), पत्नी सोनू को सर्प ने पैर में डस लिया। उन्हें भी तत्काल सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।लगातार हो रही सर्पदंश की घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने और सर्पदंश की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions