दुद्धी हिराचक गांव में में बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल.
बोलेरो और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
sonebhadra
7:32 AM, Nov 10, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

बोलेरो और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुद्धी (सोनभद्र)।विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव में दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर एनएच 39 स्थित पत्ता गोदाम के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार,बार्डर क्षेत्र के बंशीधरनगर थाना अंतर्गत बिलासपुर (झारखंड) निवासी 25 वर्षीय विशाल पुत्र ज्वाला प्रसाद बाइक से दुद्धी की ओर से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह हिराचक गांव स्थित पत्ता गोदाम के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही विंढमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस 102 की टीम ईएमटी अंजलि और चालक हीरालाल की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया। जहां सीएचसी दुद्धी चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। हादसे में बाइक और बोलेरो दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टक्कर के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए, वाहन मौके पर ही छूटा मिला। विंढमगंज पुलिस वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।
यह भी पढ़ें






