Sonbhadra news: जुआ के फड़ पर लेनदेन के विवाद में जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
राबर्ट्सगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़ौली ग्राम पंचायत अंतर्गत कोलन बस्ती में जुआ खेलने के दौरान लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जुआ खेल रहे लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
9:00 AM, Nov 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राबर्ट्सगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़ौली ग्राम पंचायत अंतर्गत कोलन बस्ती में जुआ खेलने के दौरान लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जुआ खेल रहे लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, सदर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं महिला थाना प्रभारी रीता यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को कार सहित हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ौली ग्राम पंचायत स्थित कोलन बस्ती का है।
यह भी पढ़ें






