Road Accident:रामलीला देखने जा रहे किशोरों की बाइक बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत, तीन घायल
बभनी (सोनभद्र)। रामलीला देखने की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब बाइक सवार चार किशोर सड़क हादसे का शिकार हो गए। रविवार की आधी रात बभनी थाना क्षेत्र के तेंदुअल गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
6:39 PM, Nov 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दो की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर; दीपावली की खुशियां मातम में बदलींबभनी (सोनभद्र)। रामलीला देखने की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब बाइक सवार चार किशोर सड़क हादसे का शिकार हो गए। रविवार की आधी रात बभनी थाना क्षेत्र के तेंदुअल गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, धनवार निवासी रामशकल (13) पुत्र लालमोहन अपने साथियों दीपू (15) पुत्र रामसरन, पवन कुमार (12) पुत्र अवधेश और सूरज कुमार (15) पुत्र सुख सिंह निवासी चकबगदरीसानी के साथ रविवार की रात रामलीला देखने जा रहे थे। रात करीब 12 बजे तेंदुअल गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों किशोर उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणहादसे के बाद सड़क पर गिरे किशोर दर्द से चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने रामशकल को मृत घोषित कर दिया।वहीं, घायल दीपू, पवन और सूरज का उपचार शुरू किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए पवन कुमार और सूरज कुमार को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।परिजनों में मचा कोहरामकिशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दीपावली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मृतक किशोर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें






