Sonbhadra news:20 नवंबर से 20 दिसंबर तक बंद रहेगी सोन पंप नहर
सोनभद्र। किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सोन पंप नहर का संचालन आगामी 20 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान नहर से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। नहर विभाग ने यह निर्णय आवश्यक मरम्मत, अनुरक्षण और सफाई कार्यों को पूरा कराने के उद्देश्य से लिया है
4:07 PM, Nov 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

एक माह तक नहीं मिलेगी सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति
सोनभद्र। किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सोन पंप नहर का संचालन आगामी 20 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान नहर से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। नहर विभाग ने यह निर्णय आवश्यक मरम्मत, अनुरक्षण और सफाई कार्यों को पूरा कराने के उद्देश्य से लिया है।ओबरा बांध खंड के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार खरे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोन पंप नहर के कमांड एरिया में वर्तमान समय में सिंचाई के लिए जल की मांग नहीं है। इसके मद्देनजर संबंधित अधिशासी अभियंताओं एवं वाराणसी के बैराज यांत्रिक खंड की ओर से नहर बंदी की सहमति दी गई है।जारी सूचना में बताया गया है कि नहर बंदी की अवधि में सोन पंप नहर एवं धाधर बैराज पर आवश्यक सिविल, यांत्रिक और विद्युत संबंधी अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही सोन पंप नहर की तलहटी में जमा बालू की निकासी एवं नीलामी, सिल्ट सफाई और अन्य जरूरी मरम्मत कार्य भी संपादित कराए जाएंगे।विभाग के अनुसार, निर्धारित कार्यों को पूरा कराने के लिए 20 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक नहर का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके बाद अनुरक्षण कार्य पूर्ण होने पर 21 दिसंबर 2026 से सोन पंप नहर का पुनः संचालन शुरू कर दिया जाएगा।नहर बंदी से प्रभावित होने वाले क्षेत्र के समस्त किसानों एवं आमजन से विभाग ने अपील की है कि इस अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि पानी की आपूर्ति बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें






