होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर, पीएलवी एवं अधिकार मित्रों को मिले महत्वपूर्ण निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर, पीएलवी एवं अधिकार मित्रों को मिले महत्वपूर्ण निर्देश

8:04 PM, Jul 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर, पीएलवी एवं अधिकार मित्रों को मिले महत्वपूर्ण निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 27 जुलाई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना वर्ष 2026-27 के तहत रविवार को एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव (पूर्णकालिक) श्री राहुल ने की। बैठक में पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) एवं अधिकार मित्रों को विधिक जागरूकता कार्यक्रमों और राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि पराविधिक स्वयंसेवक ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजन को उनके विधिक अधिकारों तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने निर्देशित किया कि गरीब, असहाय, महिलाएं, बच्चे तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र व्यक्तियों तक निःशुल्क विधिक सहायता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।उन्होंने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पीएलवी एवं अधिकार मित्र घर-घर जाकर लोगों को लोक अदालत के लाभों से अवगत कराएं, ताकि अधिक से अधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराया जा सके।बैठक में सभी पराविधिक स्वयंसेवकों को अपने दैनिक एवं मासिक कार्यों की रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में जमा करने के निर्देश भी दिए गए।इस दौरान मध्यस्थता केन्द्र की उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित स्वयंसेवकों एवं अधिकार मित्रों से कहा गया कि वे वैवाहिक एवं अन्य उपयुक्त मामलों में न्यायालय में वाद दायर करने से पूर्व प्री-लिटिगेशन स्तर पर विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मध्यस्थता एवं प्री-लिटिगेशन व्यवस्था की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।बैठक में पराविधिक स्वयंसेवक एवं अधिकार मित्र श्रीमती रंजू कुमारी, श्रीमती निगार फरजाना, श्रीमती सरिता लाहा, सुश्री निर्मल कौर, श्री मनोज कुमार पाठक, श्री भोलानाथ, श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, श्री अजय कुमार मिश्र, श्री कमाल अहमद, श्री दीपन कुमार एवं सुश्री सपना उपस्थित रहे।यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र श्री शैलेन्द्र यादव द्वारा दी गई।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions