आईटीआई दुद्धी में रोजगार मेले का आयोजन, 244 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
आईटीआई दुद्धी में रोजगार मेले का आयोजन, 244 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
8:10 PM, Jul 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी: युवा कौशल दिवस के अवसर पर निदेशक, प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आईटीआई दुद्धी, सोनभद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।रोजगार मेले में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (रेणुकूट), एमआरएफ, सुब्रोस लिमिटेड, कैशपर माइक्रो क्रेडिट, लक्ष्मी मिल्स, ए.के. इंटरप्राइजेज सहित कुल 9 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 687 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से प्रथम चरण में 244 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि दुद्धी नगर पंचायत के चेयरमैन कमलेश मोहन तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह 'बबलू' ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में जिला कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक मनीष कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, डीडीयू-जीकेवाई सोनभद्र की जिला प्रबंधक आकांक्षा, राजकीय आईटीआई नकटू, बीजपुर के प्रधानाचार्य गोपाल दास तथा संस्थान के समस्त कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ना रहा।
यह भी पढ़ें






