होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

10 जुलाई को सोनभद्र में लगेगा रोजगार मेला, 8 निजी कंपनियां करेंगी विभिन्न पदों पर भर्ती

10 जुलाई को सोनभद्र में लगेगा रोजगार मेला, 8 निजी कंपनियां करेंगी विभिन्न पदों पर भर्ती

8:14 PM, Jul 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

10 जुलाई को सोनभद्र में लगेगा रोजगार मेला, 8 निजी कंपनियां करेंगी विभिन्न पदों पर भर्ती
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 8 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें क्वेस कॉर्प लिमिटेड (हिंडालको इंडस्ट्रीज, रेणूकूट), लर्नर प्रा. लि. (गुरुग्राम), ठाकुर पब्लिकेशन (लखनऊ), कैस्पर माइक्रो क्रेडिट (रॉबर्ट्सगंज), सोन ऑटोमोबाइल जोन (रॉबर्ट्सगंज), सुप्रिया सोलर (रॉबर्ट्सगंज), स्मार्ट वेल्थ प्लानर (रॉबर्ट्सगंज) तथा इंडियन एसोसिएट्स (रॉबर्ट्सगंज) शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।मेले में शामिल होने वाले इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा मौके पर ही लिया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क है तथा इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा व्यय भी देय नहीं होगा।उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions