होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चूर्क मानसून कप 2K26 में रोमांचक मुकाबलों की धूम, सहिजन बनी दिन की सबसे बड़ी विजेता

चूर्क मानसून कप 2K26 में रोमांचक मुकाबलों की धूम, सहिजन बनी दिन की सबसे बड़ी विजेता

8:28 PM, Jul 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चूर्क मानसून कप 2K26 में रोमांचक मुकाबलों की धूम, सहिजन बनी दिन की सबसे बड़ी विजेता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





चूर्क, सोनभद्र। चूर्क मानसून कप 2K26 के दूसरे दिन क्रिकेट प्रेमियों को लगातार तीन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के जबरदस्त उत्साह ने पूरे मैदान का माहौल रोमांच से भर दिया।
दिन का पहला मुकाबला चैलेंज 11 रॉबर्ट्सगंज और रेलवे RCM के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन चैलेंज 11 रॉबर्ट्सगंज ने बेहतरीन बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर मुकाबला जीत लिया और अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।
इसके बाद दूसरा मैच सहिजन और घुआस रॉबर्ट्सगंज के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सहिजन की टीम ने शुरू से अंत तक शानदार प्रदर्शन किया और घुआस रॉबर्ट्सगंज को हराकर जीत अपने नाम की।
दिन का तीसरा और सबसे रोमांचक मुकाबला पहले दोनों मैचों की विजेता टीमों चैलेंज 11 रॉबर्ट्सगंज और सहिजन के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया और दर्शकों को शानदार क्रिकेट देखने को मिला। आखिरकार सहिजन कीटीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चैलेंज 11 रॉबर्ट्सगंज को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और दिन की सबसे सफल टीम बनकर उभरी। टूर्नामेंट के दौरान आयोजन समिति के सदस्य संदीप सिंह, प्रियांशु द्विवेदी,प्रियांशु कुमार, राघव, अमन, आदित्य नैना, एवं अंकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे मैदान पर खिलाड़ियों के जोश, दर्शकों की तालियों और रोमांचक मुकाबलों ने चूर्क मानसून कप 2K26 को यादगार बना दिया। अब सभी की नजरें टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों पर हैं, जहां और भी कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।
चूर्क मानसून कप 2K26 लगातार स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का शानदार मंच प्रदान कर रहा है और हर मैच के साथ टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ता जा रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions