आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान की मौत, एंबुलेंस में देरी पर परिजनों का आरोप
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान की मौत, एंबुलेंस में देरी पर परिजनों का आरोप
9:10 PM, May 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

:सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टेढ़ा गांव में सोमवार दोपहर तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 62 वर्षीय किसान धनधारी यादव की मौत हो गई।बताया गया कि धनधारी यादव घर से करीब एक किलोमीटर दूर पशुओं को चराने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और वे आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अचेत हो गए। खेत में मौजूद अन्य चरवाहों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए और एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया।परिजनों का आरोप है कि करीब तीन घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद शाम लगभग छह बजे उन्हें निजी साधन से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के भतीजे संजय कुमार ने बताया कि 13 मई को उनकी नातिन की बारात आनी थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। इस हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं। उन्होंने कहा कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती, तो शायद जान बचाई जा सकती थीमृतक अपने पीछे दो पुत्र और पांच विवाहित पुत्रियां छोड़ गए हैं। समाचार लिखे जाने तक शव सीएचसी दुद्धी में ही रखा हुआ था।
यह भी पढ़ें






