सर्पदंश से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सर्पदंश से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
8:34 PM, Aug 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुद्धी (सोनभद्र)। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के घूमा गांव में गुरुवार सुबह सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, घूमा गांव निवासी 42 वर्षीय नागेंद्र यादव, पुत्र कैलाश यादव, अपने घर के पास स्थित कुएं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बैठे एक विषैले सर्प ने उनके दाएं पैर में डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।अस्पताल से मेमो जारी होने के बाद घटना की सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें






