होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से किसान की डूबकर मौत

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव में मंगलवार रात कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से 34 वर्षीय किसान शेर सिंह की कुएं में गिरकर मौत हो गई। वह खेत से काम कर लौटने के बाद नहाने के लिए कुएं से पानी भर रहा था। इसी दौरान लकड़ी अचानक टूट गई और वह गहरे कुएं में जा गिरा।

8:18 PM, Aug 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

 कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से किसान की डूबकर मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव में मंगलवार रात कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से 34 वर्षीय किसान शेर सिंह की कुएं में गिरकर मौत हो गई। वह खेत से काम कर लौटने के बाद नहाने के लिए कुएं से पानी भर रहा था। इसी दौरान लकड़ी अचानक टूट गई और वह गहरे कुएं में जा गिरा। रात होने के कारण हादसे की जानकारी किसी को नहीं हो सकी।बुधवार सुबह कुएं पर लकड़ी टूटी मिलने पर परिजनों को शेर सिंह के कुएं में गिरने की जानकारी हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।शेर सिंह की मौत से पत्नी उर्मिला देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions